Ganga River in Hindi: History, Route, Origin, Length, Tributaries, etc.

4321

भारत की नदियों (Rivers of India) के अंतर्गत आज हम गंगा नदी तंत्र (Ganga River in Hindi) के बारे में समझाया गया है।

Ganga River System in Hindi: History, Route, Origin, Length, Tributaries etc

नदियों का ऐतिहासिक महत्व (Historical Importance of Rivers, Important Facts) :-

गंगा नदी (Ganga River) या फिर नदियों को समझने से पहले हमें इनके किनारे सभ्यताओं का विकास हुआ है उन्हें समझना जरूरी है। हमें इतिहास के पन्ने पलटकर यह देखना होगा कि आखिर प्राचीनतम सभ्यताएं अथवा संस्कृति इन नदियों के किनारे ही क्यों पनपी?

पूरी दुनिया में अगर हम मानव सभ्यता की बात करें तो सबसे पहले नदियों के पास ही उभरी थी। अगर हम आखेट युग को देखते हैं तो मनुष्य शिकार अथवा उस समय पाया जाने वाला कंदमूल फल पर आधारित था।

शिकार करते करते मनुष्य को अनुभव हुआ कि सभी पशु हानि नहीं पहुंचाते बल्कि कुछ पशु लाभदायक भी होते हैं। इसलिए जैसे-जैसे समय बीतता गया मनुष्य ने पशु पालने भी शुरू कर दिए थे। जिसे हम पशुपालन युग कहते हैं।

अब वह पशुओं के लिए आहार और जल की तलाश में एक जगह से दूसरी जगह भ्रमण करने लगा था। वह भ्रमण करते करते नदियों के तटों पर पहुंचा और वहां उसको समझ आया कि यहां पीने के लिए भरपूर जल है और यहां फसल भी उगाई जा सकती है।

Click Here :- Difference Between Himalayan Rivers and The Peninsular Rivers System

स्थाई जीवन (Sustainable Life)

तो यहां से शुरू होता है कृषि युग और यह सबसे लंबा काल रहा है। इस युग की सबसे बड़ी विशेषता थी लोग नदियों के किनारे ही धीरे धीरे करके बरसने लगे। क्योंकि यह पशुओं तथा कृषि के लिए आदर्श स्थल  होता था।

और आगे चलकर दुनिया की प्राचीन सभ्यताएं अथवा संस्कृतियाँ नदी तट के किनारे ही विकसित हुई। क्योंकि सबसे पहले स्थाई जीवन यहीं से शुरू हुआ। इसीलिए नदियों को सभ्यता को विकास के रूप में देखा जाता है।

भारत में गंगा नदी को धार्मिक अथवा सांस्कृतिक रूप में देखा जाता है। चलिए अब जानते हैं गंगा नदी के बारे में – उनकी विशेषताओं के बारे में अथवा गंगा नदी के स्वरूप के बारे में।

महाद्वीपीय प्रवाह का सिद्धांत । Continental Drift Theory UPSC in Hindi

गंगा नदी का तंत्र (The Ganga River System in Hindi)Ganga River System (Rivers of India))

    1. गंगा नदी (Ganga River) का उद्गम केदारनाथ चोटी के उत्‍तर में गोमुख नामक स्थान के पास गंगोत्री ग्लेशियर से हुअ है।
    2. भारत में गंगा नदी का काफी महत्व है तथा यह भारत मॆं व्यापक क्षेत्र से होते हुए गुजरती है।
    3. इसकी कुल लंबाई 2525 किलोमीटर है।
    4. भागीरथी और अलकनंदा, यह दोनों नदियां आपस में देवप्रयाग (उत्तराखंड) के पास मिलती है वहीं से इसे गंगा नदी के रूप में जाना जाता है।
    5. गंगा नदी (Ganga River) पहाड़ों से पहली बार उतरकर मैदानी क्षेत्र हरिद्वार (Haridwar) में पहुँचती है।
    6. सन 2008 में गंगा नदी को भारत सरकार ने राष्ट्रीय नदी के रूप में दर्जा दिया था।

भारत के मुख्य शहर जो गंगा नदी (Ganga River) के किनारे स्थित है।

वैसे तो गंगा नदी का क्षेत्र दुनिया की घने जनसंख्या वाले क्षेत्रों में से एक है। इसके किनारे अनेक शहर स्थित है।

इनमे से कुछ मुख्य शहरो के नाम – हरिद्वार, कानपुर, इलाहाबाद, पटना, भागलपुर, वाराणसी, कोलकाता आदि शहर स्थित है।

A Beautiful Motivational Story in Hindi of a Genius खूबसूरत प्रेरणादायक कहानी..!

गंगा नदी की लंबाई (The Length of Ganga River)

इसकी कुल लंबाई 2525 किलोमीटर है। यह भारत में

    • उत्तराखंड (Uttarakhand) – 110 km,
    • उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) – 1450 km
    • पश्चिम बंगाल (West Bengal) – 520 km.
    • बिहार और झारखंड (Bihar and Jharkhand) – 445 km

Read More:- Major Information of Important Rivers of India! (Indian River System)

गंगा नदी तंत्र की सहायक नदियां (Tributaries of Ganges River System)

यहां गंगा की कुछ महत्वपूर्ण अथवा सहायक नदियों के नाम (Ganga River In Hindi) :=

i.)   यमुना नदी (Yamuna River) :-

    • यह गंगा की सबसे महत्वपूर्ण लंबी सहायक नदी है।
    • गंगा और यमुना का संगम इलाहाबाद में होता है।

ii.)  गोमती नदी (Gomti River)

iii.) गंडक नदी (Gandak River)

iv.) घाघरा नदी (Ghaghra River)

v.) कोसी नदी (Kosi River)

नोट:- यमुना नदी (Yamuna River) गंगा की सबसे महत्वपूर्ण लंबी सहायक नदी है। गंगा और यमुना का संगम इलाहाबाद में होता है।

नोट:- गंगा नदी, बंगाल की खाड़ी में प्रवाहित होने से पहले सुंदरवन डेल्टा का निर्माण करती है। सुंदरवन डेल्टा का नाम वहां पाए जाने वाले ‘सुंदरी पेड़’ (Sundari Tree) से पड़ा है।

Click Here:- Rocks ! Types of Rocks: Igneous, Sedimentary, Metamorphic

आज भारत की नदियों (Rivers of India) के अंतर्गत हमने गंगा नदी तंत्र (Ganga River in hindi) के बारे में चर्चा की। आपको गंगा नदी तंत्र (Ganga River in Hindi) के विषय में थोड़ा विस्तार के साथ अथवा मूलभूत जानकारी दी गई है। हमें उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा।

आपके सवाल और सुझावों का हमेशा से स्वागत है। आप हमें अपने सवाल और सुझाव Comment कर सकते हैं या हमें E-Mail करके भी सूचित कर सकते हैं।

आप हमें अपने सवाल और सुझाव कमेंट कर सकते हैं। ऐसी Post की जानकारी के लिए आप Notification “Allow” करना ना भूलें।

One of the Best Motivational Story In Hindi, ऐसा जीवन कहीं नहीं देखा होगा..।

धन्यवाद !

जय हिन्द जय भारत !!

Find Class 10 MCQs Practice for the Board Examination.