Pandit Jawaharlal Nehru in Hindi – Freedom Fighters of India
परिचय
स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। 16 वर्ष की उम्र तक घर पर शिक्षा प्राप्त करने के बाद नेहरू प्रसिद्ध अंग्रेजी स्कूल हैरो चले गए।
वहाँ उन्होंने दो साल पढाई की। उसके बाद जवाहर लाल ने कैंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में प्रवेश लिया। कैंब्रिज से शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह लंदन के इनर टैम्पल में दो वर्ष की पढाई के बाद बेरिस्टर बन गए।
भारत लौटने पर नेहरू ने सबसे पहले वकील के रूप में स्थापित होने का प्रयास किया, लेकिन अटोर्नी के रूप में नेहरू असफल रहे।
योगदान
भारतीय राजनीति में नेहरू की भूमिका
महात्मा गांधी से मिलने तक उनकी किसी कार्य में रूचि नहीं थी। गांधी जी के कहने पर जवाहर भारत में ब्रिटिश शासकों के खिलाफ संघर्ष की ओर आकर्षित हुए।
भारतीय राजनीति में नेहरू की भूमिका 1929 में कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष निर्वाचित होने तक दूसरे दर्जे की ही बनी रही। लाहौर में कांग्रेस के ऐतिहासिक अधिवेशन में उनके अध्यक्ष बनने पर भारत के राजनीतिक लक्ष्य के रूप में संपूर्ण आजादी की मांग की गई।
1921 से 1945 तक नेहरू को आठ बार हिरासत में लिया गया। इस तरह वह कुल मिलाकर नौ वर्ष जेल में रहे। स्वतंत्रता के उपरांत नेहरू को प्रथम प्रधानमंत्री चुना गया।
Netaji Subhash Chandra Bose in Hindi – Freedom Fighters of India
प्रधानमंत्री के रूप नेहरू जी
नए गणतंत्र के पहले प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू ने लोकतंत्रात्मक राजनीति, नियोजित अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान किया। उन्होंने उच्च शिक्षा के संस्थानों पर भी ध्यान दिया। अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी और नाभिकीय ऊर्जा के क्षेत्र में उनकी नीतियां दूरदर्शी थी।
नेहरू अठारह वर्ष भारत के प्रधानमंत्री रहे। पहले कुछ समय अंतरिम प्रधानमंत्री रहे और 1950 से भारतीय गणतंत्र के प्रधानमंत्री बने।
नेहरू ने भारत में संसदीय सरकार की स्थापना कि और विदेशी राजनीति में निष्पक्ष और गुटनिरपेक्ष नेता के रूप में पहचान बनाई।
वे 1930 और 1940 के दशक में भारत के स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल थे।
Vinayak Damodar Savarkar – Revolutionary Freedom Fighters of India
निधन
27 मई 1964 को चाचा नेहरू का निधन हो गया।
[Examples] A Beautiful Motivational Story in Hindi, Brain Strength
You can mail or comment on your precious feedback. and Allow notifications for instant updates.
जय हिंद जय भारत ..!
Find Class 10 MCQs Practice for the Board Examination