Meaning of Monarchy, Dictatorship and Communism System in Hindi

2294

इस लेख के माध्यम से हम आपको राजशाही, तानाशाही और साम्यवाद प्रणाली के अर्थ (Meaning of Monarchy, Dictatorship and Communism System in Hindi.) के बारे में बताएंगे।

Meaning of Monarchy, Dictatorship and Communism System in Hindi.

परिवर्तन ही प्रकृति का नियम है। उसी तरीके से समाज की जो कार्यप्रणाली है या पद्धति है, वह भी समय के अनुसार परिवर्तित होते रहते हैं आज हम आपको राज्य की तीन महत्वपूर्ण कार्यप्रणाली के बारे में बताएंगे। राजशाही, तानाशाही और साम्यवाद प्रणाली का मतलब (Meaning of Monarchy, Dictatorship and Communism System in Hindi.)

राजतंत्र (Monarchy) :-

monarchy Meaning in Hindi By HimanshuAgrawal24
monarchy Meaning in Hindi By HimanshuAgrawal24
    • इसका अर्थ (Meaning) राजा के शासन से है।
    • राजतंत्र (Monarchy) सरकार का सबसे पुराना रूप है।
    • राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए इसका मुख्य काम है।
    • यह सबसे ज्यादा स्वीकृत और दीर्घायु वाली व्यवस्था रही है।
    • राजतंत्र वंशानुगत (Hereditary) चलने वाला तंत्र है।
    • दुनिया के लगभग सभी देशों में आज भी इसके बीज मौजूद हैं।
    • यह व्यवस्था भारत में अंग्रेजों के काल की समाप्ति (!947 or More) अथवा थोड़े अधिक समय तक रही हैं।
    • राजतंत्र में शक्ति का केंद्रीकरण (Centralization of Power) होता है। जिससे राजा अत्याचारी और विलासी हो जाता है।

Pillars of Democracy: Meaning, Understanding, Countries Examples

नोट:‌-

शक्ति का सिद्धांत (Principle of Power) – “सत्ता मनुष्य को भ्रष्ट करती है और परम सत्ता परम भ्रष्ट करती है

    • हालांकि राजतंत्र व्यवस्था में राजा का संवैधानिक दायित्व (Constitutional Obligation) जनता का कल्याण करना नहीं होता है बल्कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना है।
    • हालांकि भारतीय इतिहास में कुछ राजाओं को काफी लोकप्रिय अथवा कल्याणकारी शासक माना जाता है, जैसे जहांगीर, अकबर, और विक्रमादित्य आदि।
    • राजतंत्र दैवीय शक्ति के सिद्धांत (The Principle of Divine Power) के ऊपर काम करता है।

ब्रिटेन दुनिया की सबसे पुराने आधुनिक लोकतंत्र प्रणाली (Modern Democracy System) में से एक है लेकिन आज भी वहां पर राजतंत्र के व्यवस्था के कुछ अवशेष महारानी के ताज के रूप में देखा जा सकता है।

{Detail} Democracy in India & Other Countries & Direct लोकतंत

दैवीय शक्ति के सिद्धांत (The Principle of Divine Power) क्या है?

जो राज्य ईश्वर द्वारा निर्मित किया गया है और जो राजा है वह इस पृथ्वी पर ईश्वर का प्रतिनिधि (राजदूत) है। इसलिए राजा के आदेश का पालन करना ईश्वर के आदेश का पालन करना है। और राजा के आदेश की अवहेलना ईश्वर के आदेश की अवहेलना करना है।

Interesting Fact:- आधुनिक भारत में एक ऐसे भी राजा हुए हैं जिन्होंने अपनी सत्ता स्वयं जनता को समर्पित की है। उन्हें लगा अब यहां पर राजतंत्र नहीं बल्कि लोकतंत्र होना चाहिए। वह राजा थे भूटान के।

Read More :- ईश्वर को समझने का अवसर – What is God – Where is God? Where is the God at the time of Lockdown?

तानाशाही (Dictatorship) :-Meaning of Monarchy, Dictatorship and Communism System in Hindi By HimanshuAgrawal24

  • इसमें सत्ता एक व्यक्ति के हाथ में होती है और वह व्यक्ति एक अत्याचारी शासक माना जाता है, जैसे हिटलर।
  • राजतंत्र व्यवस्था वंशानुगत होती है लेकिन जरूरी नहीं कि तानाशाही व्यवस्था वंशानुगत हो
  • तानाशाही व्यवस्था (Dictatorship) में भी शक्ति का केंद्रीकरण होता है। यानी की पूरी शक्ति एक व्यक्ति के हाथ में होती है।
  • लोकतंत्र (Democracy) भी आपातकाल के जरिए (Emergency) तानाशाही में बदल सकता है और नागरिकों के अधिकार खत्म या फिर सीमित कर सकता है आपातकाल के जरिए – जैसे भारत में 1975

[Examples] A Beautiful Motivational Story in Hindi, Brain Mechanism (How brain works.)

आपातकाल (Emergency) क्या है?

आपातकाल का अर्थ (Meaning of Emergency) किसी भी व्यवस्था में बिखरी हुई शक्तियों का केंद्रीयकरण (Centralization of Power) करना है।

साम्यवादी व्यवस्था (Communist System)

  • साम्यवादी व्यवस्था (Communist system) का सबसे बड़ा उदाहरण आज के संदर्भ में रूस और चाइना है।
  • साम्यवादी व्यवस्था (Communist system) में ‘एक दलीय सरकार’ होती है।
  • एक दलीय सरकार का मतलब जिसमें एक ही राजनीतिक दल चुनाव में भाग ले सकता है।
  • उसी दल के सदस्यों में से ही कोई भी एक सदस्य सत्ता के केंद्र में होता है।
  • साम्यवादी व्यवस्था (Communist system) में जनता पर दबाव बनाए रखा जाता है।
  • इस व्यवस्था में जनता के अधिकार सीमित होते हैं।
  • निजी संपत्ति का बहुत कम अस्तित्व रह जाता है।
  • सारी संपत्ति राज्य/देश की मानी जाती है।
  • सरकारी विभाग बहुत प्रधान होते हैं।
  • सारी चीजों में सरकार का जबरदस्त नियंत्रण होता है।
  • साम्यवादी व्यवस्था (Communist system) में अभिव्यक्त करने की स्वतंत्रता (Freedom to Expression) बहुत सीमित होती है।

Major Information of Important Rivers of India!

दोस्तों हमें उम्मीद है कि आप को इस लेख के माध्यम से राजशाही (Monarchy), तानाशाही (Dictatorship), दैवीय शक्ति के सिद्धांत (The Principle of Divine Power), आपातकाल (Emergency) और साम्यवाद प्रणाली (Communism System), के बारे में समझ में आया होगा।

Give an Account of the Northern Plains of India ! Point by Point

आप हमें अपने सवाल और सुझाव कमेंट कर सकते हैं।

जय हिंद जय भारत..!

Find Class 10 MCQs Practice for the Board Examination.